गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेन से कटकर युवक-युवती ने की आत्महत्या

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन के समीप एक लड़का और लड़की ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। उनके शव रेल पटरी से बरामद कर लिए गए हैं। मंडी बामोरा जीआरपी चौकी प्रभारी मलखान सिंह यादव ने आज बताया कि एक लड़का लड़की ने पनवेल एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर जान दे दी। ट्रेन के ड्राइवर ने डिप्टी एसएस को सूचना दी। इसके बाद डिप्टी एसएस ने मेमू दिया तो वह घटना स्थल पहुंचे।

यहां लड़का लड़की मृत अवस्था में पड़े थे। सुबह जब जानकारी ली तो पता चला कि ग्राम आगासौद के 21 वर्षीय संजू कुशवाह और ग्राम ककरूआ की 21 वर्षीय जूली ने आत्महत्या कर ली। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए कुरवाई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टता यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *