गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार में सिलेंडर फटने से युवक की जलकर मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में थाना कोतवाली इलाके जस्सासिंह मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप आज दोपहर कार में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से एक युवक की जलकर मृत्यु हो गई। थाना कोतवाली प्रभारी सीआई देवेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक की पहचान साकेत बंसल(30) निवासी चावला कॉलोनी के रूप में हुई है। बुरी तरह जुलूस जाने से वह मौके पर ही दम तोड़ गया। सिलेंडर के धमाके में कार के पर परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी (शहर) प्रशांत कौशिक और कोतवाली प्रभारी सीआई देवेंद्रसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने के लिए दमकल गर्मी फायर टेंडर लेकर आए।
कोतवाल ने बताया कि साकेत बंसल आज सुबह कहीं से अपने घर में उपयोग के लिए भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर लेकर लाया था। घर आने के बाद वह गेहूं के दो कट्टे पावन धाम मंदिर रोड पर आटा चक्की जाने के लिए रवाना हुआ। कार की छत उड़कर काफी दूर एक खाली भूखंड में जा गिरी। कार में आग लग गई। साकेत बंसल को अपने बचाव के लिए बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वह बुरी तरह से जल गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *