गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने आत्महत्या की

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के भडुन्दा कला गांव में आज पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर बगड़ थानाधिकारी श्रवण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्मार्टम के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी का किसी दूसरे अन्य व्यक्ति से अफेयर होने की बात सामने आई है।
मृतक विजेन्द्र (35) ड्राइवर का काम करता था। लगभग पन्द्रह साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक के दो बेटे है। बड़ा बेटा अमन (15) एवं छोटा हिमांशु(11) स्टूडेंट है। घटना के समय घर पर मृतक की पत्नी व बच्चे ही थे। मृतका छोटा भाई भी जयपुर ही रहता है। मृतक की माँ भी जयपुर गई हुई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को पति पत्नि में झगड़ा हुआ था। झगडे़ के बाद सभी सो गए थे। उसके बाद सुबह उठे तो विजेन्द्र कमरे के पास स्थित रसोई में फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *