जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बरसठी थाना क्षेत्र में युवक ने प्रेम प्रपंच के कारण बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के बारीगांव के निवासी लालमणि सरोज का 17 वर्षी पुत्र रूपेश कुमार सरोज शनिवार को देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोज भी शुरू किया। काफी खोजने के बाद आज सुबह घर से लगभग 300 मीटर दूर एक बबूल के पेड़ से साड़ी के गोटे से लटका उसका शव दिखायी पड़ा।
सूचना पर थानाध्यक्ष बरसठी गोविंद देव मिश्रा सहयोगी के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक का उसकी मौसी के लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसी प्रेम प्रपंच के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने लड़की को बुलाकर उसका बयान भी अंकित किया है।
