अलवर : राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के रहने वाले एक रेडिमेड व्यापारी ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले की सूचना मिलते ही शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि व्यापारी अनिल बुधराजा शिवाजी पार्क का रहने वाला था और उसकी चर्च रोड मन्नी का बढ़ स्थित रेडीमेड की दुकान थी और वह दुकान पर बैठा करता था जिसने आज अपने शिवाजी पार्क स्थित घर पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
युवक ने लगाई फांसी
