गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने लगायी फांसी

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सुकूल कुआं मोहल्ला निवासी रामप्रकाश कुशवाहा का पुत्र मुकेश कुशवाहा (23) रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात्रि किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ और उससे क्षुब्ध होकर वह घर में ही फंदे में झूल गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। और घटना की विस्तृत जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *