हिसार : हरियाणा में हिसार जिले के लांधड़ी गांव में एक 29 वर्षीय युवक ने अलग रह रही पत्नी की बुधवार को तेज़ धार वाले हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि राजबाला चार माह की गर्भवती थीं और टीकाकरण करवाने के लिए गांव के स्वास्थ्य केंद्र में आई थीं। रौशन लाल वहां पहुंचा और उसने राजबाला पर तेज धार हथियार से वार किये। रोशनलाल और राजबाला का एक बेटा था, जो अपने नाना के साथ रह रहा था। राजबाला कुछ महीनों से रोशन लाल से अलग रह रही थीं औैर पड़ोस में ही एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। गांव में इस मामले को पहले पंचायत भी हुई थी, जिसमें यह कहा गया कि दोनों रोशन लाल के घर के सामने की जगह न रहकर कहीं और जाकर रहें, लेकिन वे वहीं पर रहने लगे। रोशन लाल इसी कारण रंजिश रखे हुआ था और मौका पाकर उसने आज राजबाला की हत्या कर
दी।
युवक ने की पत्नी की हत्या
