गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने की अपनी मंगेतर की हत्या

कोडागु : कर्नाटक में कोडागु जिले के सुरलाब्बी गांव में शादी में व्यवधान पड़ने से नाराज युवक ने अपनी मंगेतर का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रकाश ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया , जब उसके और मंगेतर मीना (16) के परिवारों ने दोनों की शादी करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्रकाश और मीना कीसगाई हो चुकी थी। इसी बीच मीना की कम उम्र में शादी किये जाने की जानकारी किसी ने बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों परिवारों से कहा कि पॉक्सो और बाल विवाह अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लड़की की शादी उसकी उम्र 18 वर्ष होने पर ही कर सकते हैं। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच सहमति हो गयी लेकिन प्रकाश इस बात से नाराज हो गया और उसने गुरुवार को शाम करीब 05:30 बजे मीना के घर जाकर उस पर धारदार हथियार से मीना का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसका सिर अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गया। इसी दौरान बीच-बचाव में मीना के माता-पिता घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक के रामराजन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *