गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र में एक युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। मृतक का शव रुअर गांव के समीप बीहड़ में क्षत विक्षत हालत में पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल केवट (20) कल घर से बीहड़ में बकरियां चराने गया था, लेकिन शाम को अन्य चरवाहों ने उसे मृत अवस्था मे देखा, तब उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के सिर में धारदार हथियार के तीन निशान पाए गए। पुलिस ने उक्त युवक की संभवतः कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
उधर, मृतक के पिता कमल केवट ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि मंगलवार को लोलकी गांव का एक युवक धनु तोमर उसके घर पर रात को बुरी नीयत से घुसा था, जिसे हमने पकड़ लिया था और बाद में वह हमारे चंगुल से छूटकर भाग गया था। लेकिन हमने उसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। परंतु जब उसका बेटा कल बकरी चराने बीहड़ में गया हुआ था, तभी उसी युवक ने उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *