गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

इंफाल : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार को कुछ हथियारबंद कुकी बदमाशों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने भारी गोलीबारी की जिससे फुगाकचाओ और क्वाक्टा इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग एक जगह से दूसरी जगह भागने लगे। इस दौरान राहत शिविर में शरण लिए हुए क्वाक्टा मोइरांग के मायेंगबाम रिकी मेइतेई नाम के किशोर को गोली लगी जिससे वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

सशस्त्र कुकी बदमाशों के हमले के बाद किशोर और उसका परिवार एक राहत शिविर में शरण लिए हुआ था। बिष्णुपुर जिले में अधिकांश कृषि भूमि पर सशस्त्र लोगों ने कब्जा कर लिया है और मुख्यमंत्री एन बीरेन द्वारा किसानों की रक्षा करने का आश्वासन देने के बावजूद, कृषि कार्य नहीं हो रहा है। खबरों के अनुसार, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल और काकचिंग जिलों में खेती कर रहे किसानों पर भारी गोलीबारी की गई।
इस बीच, लोगों ने गुरुवार को सशस्त्र कुकी उपद्रवियों द्वारा इंफाल पूर्व में पवित्र कोंगबा मारू लाइफामलेन को जलाए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि थांगजिंग, कोबरू और अन्य स्थानों पर मेइतेई के सभी धार्मिक स्थलों पर सशस्त्र लोगों ने कब्जा कर उन्हें अपवित्र कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *