गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर की हत्या

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है और फायरिंग में एक किशोरी भी घायल हो गई है। पुलिस ने बताया कि सैनी थानाक्षेत्र के धुमाई गांव में रामनेवाज की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। कल देर शाम रामनेवाज (35) ने अपने घर के सामने रास्ते में पानी डाल दिया था। वहां से निकल रहा राहुल विश्वकर्मा इसी बात को लेकर रामनेवाज से विवाद करने लगा और इसी बीच उत्तेजित होकर राहुल ने कट्टा से रामनेवाज के ऊपर फायर कर दिया। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार विवाद को सुनने के लिए पास में खड़ी विनीता (16) को भी छर्रे लग गए जिसमें वह घायल हो गई घायल विनीता को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *