गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कुछ युवकों के बीच शराब पार्टी के दौरान उपजे विवाद के बाद एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मेहगांव थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि कोंहार गांव निवासी आशिन खान व नन्हें राजौरिया समेत अन्य दोस्तों की दो दिन पहले पहले शराब पार्टी हुई थी। इस पार्टी में आशिन खान और नन्हें के बीच नशे में बहस हो गई। कल शाम को जब आशिन अपने गांव जा रहा था तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर शातिर बदमाश नन्हें राजौरिया अपने एक अन्य साथी के साथ आया। आरोपी व उसके साथी ने आशिन पर कट्‌टे से फायर किए, जिससे दो गोली लगने से आशिन की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *