गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के बरेह गांव में कल रात रामबरन सिंह तोमर के घर गांव के ही कुछ लोगों ने आतंक फैलाने के लिए जमकर गोली बारी की, लेकिन उस समय रामबरन सिंह घर नहीं था। घर लौटने पर रामबरन जब गोली चलाने वालों को उलहाना देने उनके घर गया तो उन्हीं लोगों ने आक्रोशित होकर कल मध्य रात्रि में उसके घर फिर से ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे रामबरन की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *