गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

जम्मू : जम्मू कश्मीर में जम्मू शहर के बाहरी इलाके घरोटा क्षेत्र में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अरविंद को लखनपाल ने अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने कहा कि घायल अरविंद ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *