गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में आज एक युवक की मामूली विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने बीना सर्वोदय पर लगभग 6 घंटे का जाम लगाया। हालांकि बाद में समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीना थाना अंतर्गत ग्राम बारधा में बृजेश साहू ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। उसी समय सचिन अहिरवार की मोटर साइकिल बृजेश साहू के ट्रैक्टर के बाजू में आकर बंद हो गयी। इस पर आपस में बात विवाद हो गया।इसके बाद बृजेश साहू, ओम प्रकाश साहू, राहुल साहू, अमन साहू आए। बृजेश साहू हाथ में बंदूक लिए था और अन्य साथ में थे और आकर परिवार के साथ मारपीट करने लगे। बृजेश साहू ने बंदूक से राजकुमार अहिरवार को गोली मार दी जिससे काफी खून निकलने लगा और अचेत अवस्था में वही गिर गया।
परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। इसके बाद राजकुमार को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृृत घोषित कर दिया गया। मृतक के छोट भाई सचिन अहिरवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी। घटना से गुस्साएं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। हालांकि बाद में समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *