गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेक्स रैकेट के मामले में युवक-युवतियाँ गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में संचालित कैफे हाउसों पर आज पुलिस ने छापा मारकर एक दर्जन युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की मदद से शहर में संचालित कैफे हाउस में छापा मार कर एक दर्जन युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। कैफे हाउस के कमरों से बड़ी मात्रा में अपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
श्री गुप्ता ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के अवैध व्यापार से जुड़े दो कैफे हाउस के संचालको को गिरफ्तार लिया गया है। पकड़ी गईं युवतियों में कुछ स्थानीय और कुछ बाहर के शहरों की बताई गई हैं। देह व्यापार से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं।
पुलिस के अनुसार छापे मार कार्यवाई के दौरान अन्य कैफे हाउस संचालक अपने कैफों को बंद कर भाग खड़े हुए हैं। पुलिस युवक और युवतियों से अभी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *