गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीन विवाद को लेकर हुये संघर्ष में छोटे भाई की हत्या

भरतपुर : राजस्थान के डीग में पहाड़ी थाने के गांव जसोंती में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर हुई पंचायत के बाद बड़े भाइयों द्वारा छोटे भाई की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा झगड़े में घायल चार जनों को पहाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। इस बीच घायल करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। ग्रामीण उन्हें बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें वहां से भगा दिया।
इस वारदात के बाद गाव में तनाव को देखते सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया गया कि यह खूनी संघर्ष मान सिंह और हीरा सिंह पक्ष के बीच हुआ, जिसमे ग्रामीणों ने बच्चू सिंह पक्ष को बचाने की कोशिश की तो, मान सिंह और हीरा सिंह पक्ष ने ग्रामीणों को वहां से भगा दिया। साथ ही बच्चू सिंह एवं उसके बच्चों के मोबाइल छीन लिए, ताकि वह किसी को बुला न सके।
घटना में बच्चू सिंह पर कुल्हाड़ी से कई वार किये गये। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से भाग गये। भरतपुर रैफर किये गये घायल सचिन, उसके पिता बच्चू सिंह, चाचा परशराम एवं विष्णु में से अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चू सिंह की मौत हो गयी। बताया गया कि जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर मानसिंह की बैठक पर पंचायत हुई थी जिसमें जमीन बंटवारे की सहमति लगभग बन गयी, लेकिन पंचायत से पंच चले जाने के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौच शुरू हो गयी और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *