चेन्नई : तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के थिरुकाझुकुंद्रम में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाई के बीच चल रहे विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आज यहां बताया कि बीती देर रात अपने घर में शराब के नशे में घटना को अंजाम देने आरोपी चंद्रन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वेंकटेशन (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वेंकटेशन और उनके भाई चंद्रन आदिवासी समुदाय के है और एक ही घर में रह रहे थे। चंद्रन शिकार करता था जबकि वेंकटेशन महाबलीपुरम में सड़क किनारे दुकान चलाता था।
पिछले पांच साल से दोनों भाइयों में पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। वेंकटेशन ने चंद्रन से कहा था कि वह दो सेंट जमीन, दो तोला सोना और 50 हजार रुपये नकद देगा। चंद्रन ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए बड़े भाई के घर के पिछवाड़े में एक घर बनाने के लिए एक समान हिस्से की मांग की। उन्होंने बताया कि बीती रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और चंदन अपनी शिकार वाली बंदूक से अपने बड़े भाई को गोली मार दी। वेंकटेशन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज चंद्रन को गिरफ्तार कर लिया।
आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारी
