गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छोटे भाई की गला रेत कर हत्या

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार को बड़े भाई ने आपसी लेनदेन को लेकर छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव नकटपुरा निवासी सतपाल के तीन पुत्र हैं। जो सभी कारखानों में काम करते हैं और अलग-अलग घरों में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनकी‌ मां ने अपने बड़े बेटे राम सिपाही को‌ छोटे बेटे कृष्ण कुमार के घर से निकलते हुए देखा तो उन्हें कुछ आशंका हुई।

घर में उसने कृष्ण कुमार लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कृष्ण कुमार की मौत किसी तेज़ धार हथियार से गला काटकर की गई है। गांव में राम सिपाही की तलाश की गई जिसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार और राम सिपाही में आपसी पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। कृष्ण कुमार की पत्नी मायके गई हुई थी। मौका पाकर राम सिपाही ने उसकी हत्या कर दी। सबसे छोटे भाई दीपक कुमार ने राम सिपाही के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *