गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यंगस्टर्स सुपर सिक्स में पहुंचा

नई दिल्ली : मैन ऑफ द मैच लेजेंड सिंह के शानदार खेल के बावजूद यंगस्टर एफसी ने फुटबॉल दिल्ली ए-डिवीजन लीग में बुधवार को पश्चिम हीरोज को शून्य गोल पर रोककर सुपर सिक्स में प्रवेश कर लिया। अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गये दिन के दूसरे मैच में बंगदर्शन एफसी ने रॉयल एफसी को 2-0 से हराया। मैन ऑफ द मैच अंशुल और दीपक दास ने विजेता टीम के गोल किये।
यंगस्टर्स को सुपर सिक्स में पहुंचने के लिये सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी। इस गलाकाट मुकाबले में यंगस्टर को स्कोर करने का एक मौका मिला लेकिन गोलकीपर लेजेंड ने सार्थक जैडका की पेनल्टी रोककर यंगस्टर्स को अंक बांटने के लिये विवश कर दिया। पश्चिम हीरोज के छोटी उम्र के खिलाड़ियों ने यंगस्टर्स का डटकर मुकाबला किया और वाहवाही लूटी। बंग दर्शन ने भले ही मैच जीता लेकिन दोनों टीमें सुपर सिक्स में नहीं पहुंच सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *