श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने राजधानी श्रीनगर में कथित तौर पर युवतियों का पीछा करने और उन्हें ऑनलाइन धमकी देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनवर कालोनी रावलपोरा निवासी सैयद शमून हमदानी युवतियों को परेशान और रास्ते में उनका पीछा करता था। साथ ही उन पर हमला करने और ऑनलाइन धमकी भी देता था। एक युवती ने साहस कर सबूतों के साथ युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता क धारा 354, 294, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
