नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के काठगोदाम में पुलिस एक किलोग्राम से अधिक चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को काठगोदाम की हैड़ाखान चौकी पुलिस की ओर से तस्करों के ख़िलाफ़ जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका गया। उसके पास से 1.2 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी पुत्तन खां निवासी गफ्फूर बस्ती, बनभूलपुरा, हल्द्वानी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
