गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक को 30 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने शास्त्रीनगर में एक युवक को 30 ग्राम गांजे के साथ दबोच कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कोतवाल मुकेश वर्मा देर शाम गश्त करते हुये शास्त्रीनगर चौराहा पहुंचे, जहां मोहन पान वाली गली में एक युवक पहने हुये लोअर की जेब में हाथ डाले खड़ा था। युवक पुलिस जीप को देखकर भाने लगा, जिसे थाना प्रभारी ने जाब्ते के साथ घेर डालकर पकड़ा।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुद को पंचवटी नहर के पास रहने वाला दिनेश कहानी टहलानी 22 बताया। लोअर की जेब की तलाशी ली तो उसमें पॉलिथिन की थैली में गांजा मिला, जिसका वजन पॉलिथिन सहित 30 ग्राम पाया गया। गांजे का शुद्ध वजन 28 ग्राम हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *