अजमेर : राजस्थान में अजमेर की अलवर गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक देशी पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्यामसिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत आज थानाक्षेत्र के गुलाबबाड़ी से युवक को दबोच कर उसके पास से देशी पिस्टल बरामद की है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि सिंह रावत( 19) निवासी गंज थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव भांबियों का मौहल्ला, हाथीखेड़ , अजमेर है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों पर रोब गालिब करने के साथ शौक पूरा करने के लिए हथियार रखता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही इस बात की भी सिफारिश की है कि हरियार सप्लायर्स पर भी लगाम लगाये जाने की जरूरत है।
देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
