गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़/नैनीताल : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने 12 बोर की अवैध बंदूक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरामद बंदूक को उत्तर प्रदेश से खरीद कर ला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस व विशेष अभियान समूह (एसओजी) की ओर से शनिवार को विजडम तिराहा के पास डाट पुलिया पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक रोहित कुमार निवासी ग्राम कुमाल गांव, थाना थल, जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर की बंदूक व छह जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
आरोपी जांच में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद बंदूक को उप्र के लखीमपुर खीरी से खरीद कर लाया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *