गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुकान में ब्लास्ट में झुलसे युवक की मौत

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में गांधीनगर थाना क्षेत्र के हरमाड़ा चौराहा कैमिकल दुकान में ब्लास्ट से हुए अग्निकांड के शिकार दो युवकों में से एक ने आज दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नव्बे फीसदी झुलसे सरगांव निवासी कानाराम नट ने जिन्दगी-मौत के बीच चलते सुबह अजमेर के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में आखरी सांस ली। मौत की सूचना के बाद गांधीनगर थानापुलिस अस्पताल पहुंची।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने की कार्यवाही की जायेगी। इधर, दूसरा गम्भीर घायल चंपानेरी निवासी मोनू मोची का अस्पताल में उपचार जारी है। उल्लेखनीय है कि बीतेकल हरमाड़ा चौराहा स्थित पद्मावती कैमिकल में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग जाने से दोनों श्रमिक गम्भीर रूप से झुलस गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *