मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज दोपहर एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जौरा पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी किशोरी (14) को विजय प्रजापति (23) ने गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
