गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने पुलिस हिरासत में की आत्महत्या

प्रतिबंधित दवाएं बेचने का था आरोप

नजीबाबाद, बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक होटल के कमरे में पुलिस कस्टडी में युवक ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक को पुलिस ने दो दिन पहले ही हिरासत में लिया था। युवक पर प्रतिबंधित दवाएं बेचने का आरोप था।
नजीबाबाद के होटल वालिया में पंचकूला थाने के दरोगा प्रदीप और आशीष कुमार और नजीबाबाद के संजीव मेडिकल स्टोर का मालिक नामदेव ठहरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को संजीव को उसके घर से हिरासत में लिया गया था। उस पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का आरोप था। वहीं संजीव की मां ने बताया कि जब उनके घर पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया था कि संजीव को पूछताछ के लिए नजीबाबाद थाने ले जा रहे हैं।
रविवार की सुबह 7 बजे वालिया होटल के कमरा नंबर 203 और 204 में पंचकूला पुलिस और कस्टडी में लिया गया संजीव रुका हुआ था। लेकिन संजीव सुबह छत से कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक पंचकूला में प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपी ने बताया था कि वह ये दवाए नजीबाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले संजीव से खरीदता था। उसी मामले में पुलिस ने नजीबाबाद के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही थी और संजीव को हिरासत में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *