अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांधीनगर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कृष्णापुरी निवासी अक्षय शर्मा (30) ने अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द करेगी। पुलिस फांसी लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
