गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने डीजे बजाने से रोकने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और परिवार जनों और पड़ोसियों के बयान लिए तो पता चला कि परिवार के एक छोटे से आयोजन में कल रात संजू तेज आवाज में डीजे बजा रहा था, जिससे सबकी नींद प्रभावित हो रही थी। पड़ोसियों के आपत्ति पर नशे में संजू ने झगड़ा किया और डीजे बन्द करके चला गया। सुबह गाय चराने वालों ने संजू को एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *