गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में आज एक युवक ने पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मचल सिंह, जो मंडीदीप में रहता था। वह अपने गांव विदिशा जिले के बरवाई आया।

घर पहुंचने से पहले वह अपने भाई को मोबाइल पर अपनी मोटर साइकिल की लोकेशन भेजी और इसके बाद जंगल में जाकर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर उसकी आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *