भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी 22 फरवरी को शादी होने वाली थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोहद के वार्ड नंबर दो बंधा बरथरा रोड स्थित अपने मकान में कल अजय शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 22 फरवरी को शादी होने वाली थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। उसके पिता शादी का कार्ड बांटने गये थे तथा मां अपने मायके किसी काम से गयी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणाें का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
