श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ में एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार कल देर रात को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 9 में मीना पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले राजेंद्रसिंह मजहबी सिख के 25 वर्षीय पुत्र निर्मल ने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मौके की कार्रवाई के बाद लाश को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बिरजूसिंह ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्द दर्ज की गई है।
