गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने पेड से लटककर की आत्महत्या

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में पाली के एक युवक ने कर्मचारी कॉलोनी स्थित ससुराल के नजदीक पार्क में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सहायक उप निरीक्षक आरके गुर्जर ने बताया कि गुरुवार शाम को कर्मचारी कॉलोनी स्थित पार्क में लोगों ने एक सरदार युवक को पेड़ से लटका देखा। यह खबर कॉलोनी के बाशिंदों को मिली तो सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एएसआई गुर्जर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान, कृष्णा नगर, पाली निवासी राजवीर 35 के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि राजवीर का कर्मचारी कॉलोनी में ही ससुराल है। वह, अपने ससुराल आया था। फिल्हाल शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। अभी खुदकुशी के कारण सामने नहीं आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *