गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवा कांग्रेस ने किया संसद का घेराव

नई दिल्ली : कहा के लोकतंत्र को कुचलकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने संसद के घेराव के लिए एकत्रित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है और जमकर तानाशाही चल रही है लेकिन युवा कांग्रेस इस तानशाही का डटकर मुकाबला करेगी और फासीवादी ताकतों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।
श्री श्रीनिवास ने कहा कि युवाओं के भविष्य को कुचलने और लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आज हजारों युवा संसद घेराव के लिए आज दिल्ली पहुंचे। मोदी सरकार देश के युवाओं के लिए बेरोजगारी की सौगात लाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 141 सांसदों को निलम्बित कर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और बेरोजगारी के चलते युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की लड़ाई अब युवा लड़ेगा और केंद्र की मोदी सरकार का सत्ता के घमंड को तोड़ेगा। लोकतंत्र की रक्षा और बेरोजगार युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *