गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि के अम्बाह थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिये आरोपियों ने मृतक के चेहरे को जला दिया है, जिससे अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि मृतक की पहले पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई और फिर पहचान छुपाने के लिये आरोपियों ने उसके चेहरे को जलाया है। शव को घसीटकर झाड़ियों में छुपाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *