गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांप के काटने से युवक की मौत

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी अंबे दा बेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है
मिली जानकारी के मुताबिक रवि कुमार को घर के समीप काम करते वक्त जहरीले सांप ने डस लिया। मामले का पता चलते ही परिजन पीड़ित युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के कारण उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही रवि कुमार ने दम तोड़ दिया। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *