फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में रविवार गंगा स्नान करते समय एक युवक की डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा का निवासी सुरजीत उम्र करीब (22) कल शनिवार को अपनी ससुराल राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर निवासी ससुर संतोष शर्मा के यहां आया था। आज करीब 9:30 बजे युवक सुरजीत अपने साले आलोक,व अजय के साथ गांव से करीब 100 मीटर दूर, गंगा में स्नान करने गया।
जहां साले -बहनोई सभी, गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान बहनोई, सुरजीत की स्नान करते-करते गहरे जल में डूब करमौत हो गई। बहनोई के गंगा में डूबते ही मची चीख पुकार पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तथा पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के करीब 02 घंटे बाद मृतक सुरजीत के शव को गंगाजल से बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया गया।
गंगा में डूबकर युवक की मौत
