गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्यास नदी में डूबने से युवक की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के उना जिले के गत दिवस ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत आती पंचायत रियाली में ब्यास नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। वही जवान बेटे की मौत से घर में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दौरान जब वह कपड़े धोने की रसम पूरी करने के लिए अन्य लोगों के साथ ब्यास नदी में नहाने के लिए उतरा तो वह उसी में डूब गया। जिसके बाद लोगों ने युवक को ढूंढने के लिए पानी में लगातार गोते लगाए परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। वहीं, पुलिस ने नूरपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी पराल तहसील इंदौरा अपने फूफा के निधन पर शोक जताने परिजनों के साथ पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *