गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित क्योंटी जलप्रपात में डूबने से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला निवासी एक युवक की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने के लिए कल क्योंटी जलप्रपात आए थे। वे जलप्रपात के ऊपर नदी में स्नान कर रहे थे। तभी एक युवक रिजवान अहमद का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहकर चट्टानों के बीच फंस गया। घटना के बाद युवक को शव को निकाला गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *