गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से युवक की मौत

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में सौ फीट रोड़ स्थित एक दुकान पर सामान लेने गये युवक की करंट लगने से, जबकि शिवरती गांव की एक किशोरी की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, जौधड़ास निवासी नारायण बैरवा (35) सोमवार को 100 फीट रोड पर एक दुकान से सामान खरीदने गया। जहां करंट लगने से नारायण तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने नारायण को मृत घोषित कर दिया।
उधर, एक अन्य घटना गंगापुर थाने के शिवरती गांव में हुई। जहां सूरजमल भील की 17 साल की बेटी अन्नू की घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंगापुर अस्पताल ले गये, जहां से अन्नू को जिला अस्पताल भिजवा दिया। उपचार के दौरान यहां उसने दम तोड़ दिया। प्रताप नगर व गंगापुर थाना पुलिस इन मौतों को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *