गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से युवक की मौत, पत्नी झुलसी

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया तहसील क्षेत्र के तीखी गांव में बिजली का बल्ब उतारते समय करंट के झटके लगने से एक युवक की मौत हो गई एवं युवक की पत्नी सहित दो अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीखी गांव निवासी रमेश नारायण भील (32) को लगा कि बिजली चमक रही है। बल्ब फूट न जाए इसी के चलते जब उसने बल्ब को उतारने के लिए हाथ लगाया तो करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर उसकी पत्नी मंजू देवी (30) ने पति को बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई।

उसके हाथ पैर करंट से झुलस गए। वहीं इसी गांव का एक अन्य युवक कैलाश भील (35) बिजली गिरने के डर से प्लग में लगे मोबाइल चार्जर को निकालने लगा तो उसे भी करंट लगा जिससे वह भी झुलस गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। एसडीएम सीमा तिवाड़ी ने बताया कि मृतक को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *