गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस हिरासत में युवक की मौत: अब तक 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कोतवाली थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक और सात आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।
इस मामले में टीआई और एक आरक्षक को पहले ही निलंबित किया गया है। इस तरह अब इस मामले में कुल 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
दरअसल, 24 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाए गए स्वास्थ्य विभाग के प्यून गुरूचरण मंडल (30) ने लॉकअप के बाथरूम में फांसी लगा ली। इसके बाद जिला मुख्यालय में जमकर बवाल हुआ था। लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा करते हुए थाने और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्का-जाम कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *