भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना अंतर्गत सलावटिया ग्राम में अज्ञात हमलावर ने गेस्ट हाउस में सो रहे मालिक के बेटे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। कातिल का अभी तक पता नहीं लग पाया है वही गमीणों ने हत्या के विरोध में बाजार बंद कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार राजमार्ग के निकट राजकुमार समदानी के गेस्ट हाउस मैं बीती रात को अज्ञात हमलावर ने प्रवेश किया और वहां सो रहे समदानी के पुत्र सागर पर चाकू से हमला किया। सागर ने हमलावर से बचने के प्रयास में पास ही एक ने गेस्ट हाउस में जाकर शरण लेने की कोशिश की लेकिन वहां भी हमलावर ने उस पर चाकू से कई वार किए।
इस बात की जानकारी देर रात 1.00 बजे सागर के पिता राजकुमार को दूरभाष पर दी गई वह मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए जहां सागर को मृत घोषित कर दिया। हमलावर सबूत नष्ट करते हुए गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे के उपकरण भी चुरा ले गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है वही हत्या के विरोध में कस्बे के बाजार बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में ज्ञापन भी ग्रामीणों द्वारा दिया जाएगा।
युवक की चाकू से हमलाकर की हत्या
