गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने की बड़े भाई की हत्या

मोगा : पंजाब में मोगा जिले के लोहगढ़ गांव में एक युवक ने कृपाण से अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि परिजनों एवं ग्रामीणों के बयानों के अनुसार बड़ा भाई सुरजीत सिंह नशे का आदी था और नशे के लिए पैसों के लिए मां रजिंदर कौर पर हाथ उठाता था। कल भी उसने ऐसा किया जिसके बाद बीच-बचाव के लिए छोटा भाई जसवंत आगे आया और दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान जसवंत ने कृपाण से सुरजीत पर वार कर दिया जिससे सुरजीत की मौत हो गई। रजिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने सुरजीत से नशे छुड़ाने के लिए कई बार नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था। पुलिस ने जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *