गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आजमगढ़ में युवक की हत्या

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र में सोमवार को घर के बाहर टहल रहे युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के खरात गांव निवासी आनंद कुमार राय उर्फ हैप्पी राय (23) पुत्र राजेश कुमार राय प्रतिदिन की तरह आज सुबह घर के पास टहल रहे थे। उसी समय बाइक से पहुंचे बदमाशों ने आनंद को लक्ष्य कर गोली मार दिया। गोली लगते ही आनन्द घायल हो गया।

जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे । घायल अवस्था में आनंद को स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आनन्द को इलाज के लिए परिजन बीएचयू के ट्रामा सेंटर में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *