गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की धारदार हथियार से हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद सोमवार को समस्त पुलिस अधिकारियों ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दुर्गापुर गांव निवासी भइयन प्रजापति (20) पुत्र अर्जुन उर्फ छोटू की बीती रात्रि उस समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जब वह अपने घर पर कमरे में सो रहा था। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। और घटना की विस्तृत छानबीन जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते ही युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर घटना का शीघ्र अनावरण होगा और हत्यारोपियों पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *