गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में डूबने से युवक लापता, तलाश जारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती घाटी में झूला पुल पार करते हुए एक युवक पार्वती नदी में जा गिरा जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने युवक की पहचान रेवत राम (17) पुत्र दुनी चंद, कोलीबेहड़, डाकघर पीणी के रूप में की है। बताया गया है कि कुल्लू शारनी के समीप पुल को पार कर रहा था। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और नदी में गिर गया। लेकिन लापता युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामला दो दिन पहले 30 जून शाम का है।
बताया जा रहा है कि झूला पुल पार करने से पहले उसकी परिजनों से बात हुई थी। रविवार को युवक की तलाश पार्वती नदी के किनारे ग्रामीण करते रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटी है। ग्राम पंचायत पीणी के प्रधान हिम सिंह ने कहा कि हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *