गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक हत्या काण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना पुलिस ने कनघूसरा गांव मे हुई युवक की हत्या के घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रो ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कनघूसरा गांव मे हुए विकास चौधरी की हुई हत्या के घटना का खुलासा करते हुए उसकी प्रेमिका तथा कुलवेन्द्र निवासी ग्राम कनघूसरा को गिरफ्तार किया है। मृतक विकास चौधरी अपनी प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था जिसको वायरल करने की धमकी देता था इसी बीच उसकी प्रेमिका का कुलवेन्द्र से प्रेम सम्बंध हो गया और दोनो ने मिल 30 मार्च को उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *