गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धुलेंडी के दिन युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के सकतपुरा में होली पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी तीन भाईयों को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शहर अमृता दुहान ने आज बताया कि कोटा के कुन्हाड़ा थाना क्षेत्र के भरतपुर की चम्बल कॉलोनी में रहने वाले युवक सुनील की धुलंड़ी के दिन किसी बात को लेकर सुमित,पीयूष और गोविंद हरिजन से कहासुनी हो गई थी जिसका बदला लेने के लिए कल मध्यरात्रि के आसपास तीनों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।
घायल सुनील हरिजन को उपचार के लिए कोटा के एम बी एस अस्पताल लाकर गए जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आज मेड़िकल बॉर्ड से पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को उसके परिवारजनों को सौंप दिया और त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के बाद फरार हुए तीनों आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *